धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त व तिथि।

दीपावली का त्योहार भारतवर्ष में प्रमुख त्यौहार है और सभी जगह यह धूमधाम से मनाया जाता है आप सभी को पता है कि दीपावली से पहले धनतेरस की पूजा की जाती है लेकिन धनतेरस की पूजा को लेकर लोगों के मन में कई सवाल है। धनतेरस किस तारीख को मनाया जाएगा धनतेरस की पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है क्या धनतेरस की पूजा उदय तिथि में होगी या किस समय होगी इस प्रकार के अनेक सवाल लोगों के मन में है अगर आप इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

धनतेरस की पूजा का महत्व

जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि इस बार दीपावली का त्यौहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाना है और दीपावली अब आई जा रही है तो ठीक दीपावली एक दिन पहले यानी की कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि को प्रत्येक वर्ष धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है लेकिन इस बार लोगों को धनतेरस के त्यौहार को लेकर काफी ज्यादा सवाल है।
धनतेरस की पूजा सभी के द्वारा शुभ मुहूर्त में की ही जाती है क्योंकि माना जाता है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और धन कुबेर की पूजा की जाती है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन घर में सोना, चांदी सोना का समान बर्तन, कपड़े या किसी भी प्रकार से नए सामान की खरीदारी की जाती है जिससे पूरे साल मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इससे पूरी साल घर में धन की कमी नहीं होती और धन का भंडार बरकरार बना रहता है। इसलिए सभी लोग धनतेरस की पूजा शुभ मुहूर्त में करना पसंद करते हैं ताकि घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त व तिथि

जैसा कि हमने आप सभी को बताया कि धनतेरस का त्योहार हम दीपावली के एक दिन पूर्व मनाया जाता है और इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है कुबेर की पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का समय होता है। लेकिन लोगों का कहना है कि इस बार धनतेरस 2 दिन मनाया जाएगा क्या तो मैं आप सभी को बता देता हूं कि इस वर्ष 2023 में मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने का शुभ मुहूर्त दिनांक 10 नवंबर 2023 का है। 11 नवंबर 2023 को प्रदोष का खत्म हो जाएगा। इसलिए 11 नवंबर 2023 को किसी भी प्रकार का शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा 10 नवंबर 2023 को मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का समय 5.30 बाजे से लेकर 8.07 मिनट तक रहेगा।

Leave a Comment